यूपी : सुल्तानपुर में किसानो की समस्याओं को लेकर कांग्रेस हुई मुखर,कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन..

खाद की बढ़ी कीमतों को तत्काल सरकार ले वापस : अभिषेक सिंह राणा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ जिले में हो रही खाद की किल्लत व खाद की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कांग्रेस कार्यकर्ता किसानो की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर नगर के मार्गों से होते हुए लगभग दो दर्जन से अधिक की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जमकर विरोध प्रदर्शन जताया,और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, चुनाव के समय में यही किसान को अन्नदाता कहते है, और जब चुनाव का समय निकल जाता है तो किसानों को अपनी फसलों की बुवाई के लिए सुबह 4 बजे से उठकर डी0ए0पी0 खाद के लिए लाइन में खड़े होते हैं लेकिन उन्हें समय पर डी0ए0पी0 खाद नहीं उपलब्ध हो पा रही है ,एक तरफ जहां महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है,वहीं सरकार ने अचानक डी0ए0पी0 खाद के दाम बढ़ा दिए हैं महंगे दामों में किसान खाद खरीदने में असमर्थ है। वहीं उन्होंने जिले में हो रही खाद की किल्लत की पूर्ति व खाद के दामों में की गई बढ़ोतरी को सरकार तत्काल वापस ले अन्यथा इसके लिए कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों के काफ़ी देर तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी, सुब्रत सिंह सनी, तेज बहादुर पाठक, मिर्जा अकरम बेग, हाजी फिरोज अहमद, गुड्डू जायसवाल, अर्श खान लकी, सिराज सिद्दीकी, सिराज अहमद, सुनील सिंह चौहान, आवेश अहमद, नंदलाल मोर्य, विभु पांडे, चंद्रभान सिंह चुन्ना, इमरान अहमद,पवन मिश्रा कटावा, जयप्रकाश तिवारी, अवधेश कुमार गौतम, शहबाज खान, अनवर शाही, इमरान खान,अतीउल्ला अंसारी, राहुल मिश्रा, अशोक सिंह, नितिन मिश्रा,मो इकबाल आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English