यूपी : सुल्तानपुर में कोर्ट ने राहुल गांधी को किया तलब,पांच वर्ष पुराना है मामला,जानिए..

Mp mla कोर्ट ने अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में किया तलब..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह पर 5 वर्ष पूर्व अभद्र टिप्पणी के मामले में 16 दिसंबर को तलब किया है। 18 नवंबर को कोर्ट में तलबी बहस हुई थी और आज इसका फैसला आना था।

 

दरसल याची के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने जानकारी दी है कि बीते 18 नवंबर को MP/MLA कोर्ट के जज योगेश यादव ने तलबी पर सुनवाई की थी। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की तिथि नियत की थी। जज योगेश यादव ने फैसला सुनाते हुए 16 दिसंबर को राहुल गांधी को तलब किया है। याचिका वर्ष 2018 में पड़ी थी और सुनवाई पूरी होने में पूरे पांच वर्ष लग गए।

ALSO READ:  UK : अभिनव थापर बने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

बता दें कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया था। आरोप है कि एक वीडियो फुटेज में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।

Related Articles

हिन्दी English