यूपी : सुल्तानपुर में चलती कार में अचानक लगी आग..देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूं कर जली

गभड़िया चौकी पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गभड़िया के ताजखानपुर में चलती कार में अचानक आग लग गई।

गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई क्योंकि जैसे ही कार में आग लगी, गाड़ी के अंदर बैठे कार सवार बाहर आ गए,लेकिन आगजनी की इस घटना में चंद मिनटों के अंदर कार जलकर खाक हो गई।

ALSO READ:  16 वर्षीय शनाया बिष्ट की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के 15वीं मंजिल से गिरने से मौत, सूसाइड नोट मिला

आपको बता चलें शहर से सटे गांव ताजखानपुर इलाके में उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया,जब चलती मराजो यूपी 44 AV 5050 कार में अचानक आग लग गई,बताया जा रहा है।कार में दो व्यक्ति सवार थे रात के लगभग 1 बजे वापस घर आ रहे थे गांव के समीप भट्ठे पर पहुँचे ही थे कि अचानक कार के इंजन में आग लग गई,ये देख दोनों कार सवार कार से तुरंत निकल गए, देखते ही देखते पूरी कार धूं-धूं कर जलने लगी।

ALSO READ:  प्रेमी सहित खेत मालिक गिरफ्तार, प्रेमिका मिलने जा रही थी करंट लगने से हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व गभड़िया चौकी की पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची,बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया,गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है,लेकिन चंद मिनटों में कार जलकर खाक हो गई।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English