यूपी : सुल्तानपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बाढ़ आपदा से बचाव संबंधी दी गई जानकारी..

भविष्य में आने वाली आपदाओं के प्रति लोगों को रहना होगा सचेत : तहसीलदार घनश्याम भारतीय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बल्दीराय तहसील क्षेत्र के विकास खंड धनपतगंज के सधरा भारी गांव में तहसीलदार घनश्याम भारतीय की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण एवं राहत व बचाव कार्यों के संबंध में चौपाल का आयोजन किया गया।

बाढ़ व अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने के प्रति जनसमुदाय को जागरूक किया गया।तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने बताया कि राहत चौपाल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम करना या फिर रोकना है।साथ ही भविष्य में होनी वाली आपदाओं के प्रति लोगों को सचेत करना है।राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश, पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

ALSO READ:  यूपी : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सुल्तानपुर में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

इस मौके पर बल्दीराय लेखपाल संघ अध्यक्ष संतराम यादव ,लेखपाल कमलेश यादव ,प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश पाल ,पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव ,रामकरण यादव, रमेश कुमार सिंह, राजकुमार, शिवकुमार, राम तीरथ यादव, विवेक तिवारी ,चंद्र कुमार, मुन्ना लाल यादव, दयाशंकर यादव ,जमीर अहमद ,दीपा पाल देव मती,रामनाथ के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ALSO READ:  यूपी : दुर्गापूजा महोत्सव में अंकुरण फाउंडेशन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का करेगा आयोजन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English