यूपी : सुल्तानपुर में अंकुरण फाउंडेशन ने सौपा दायित्व..दीपांकुश चित्रांश बने मीडिया प्रभारी तो..गौरव श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी..

सहयोग,समर्पण व सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म : डॉ आशुतोष श्रीवास्तव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ आम दिन हों या जिले में चल रहे ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव,अंकुरण फाउंडेशन हर वक्त हर किसी के दिल मे अपनी एक अलग छाप छोड़ जाने के लिए सदैव आगे रहती है,बस इतना ही नहीं,यहाँ तक कि जिले में आज तक सैकड़ों लावारिश शवों का दाह संस्कार व सैकङो यूनिट ब्लड डोनेट,कपड़ा वितरण व विक्षिप्त लोगों की घर वापसी करा कर करके अंकुरण परिवार ने यह शाबित कर दिया है कि सहयोग,समर्पण व सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है।

ऐसी अंकुरण फाउंडेशन ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए जिले में युवा वर्ग को साथ जोड़ने की युद्ध स्तर पर मुहिम छेड़ दिया है,अंकुरण फाउंडेशन ने शुरुवाती दौर में युवा वर्ग को साथ जोड़ते हुए आदित्य अग्रहरि को संरक्षक अभिषेक सिंह को प्रबंधक सत्यम मिश्रा को अध्यक्ष, दीपक जायसवाल को सचिव,शेखर श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अनुराग श्रीवास्तव, मनमोहित सिंह,शशांक शेखर सिंह,प्रतीक सिंह,सौरभ प्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष,रुस्तम मेंहदी, आकर्षण यादव व मुकेश कुमार को संगठन सचिव,चंद्रदेव शुक्ला(चंदन),शिवम रघुवंशी,कुणाल श्रीवास्तव,व गौरव श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य,आयाम सहाय,अविनाश को पोस्ट डिजाइनिंग,एडिटिंग,व जिले में पत्रकारिता कर रहे दीपांकुश चित्रांश (दीपू)को डिजिटल एवम प्रिंट मीडिया का प्रभारी बनाया है। युवा वर्ग की नई कार्यकारिणी गठन में अंकुरण परिवार की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले मो आरिफ खान जी की अहम भूमिका रही।

ALSO READ:  यूपी :शहीद का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, 4 की मौत

आपको बताते चलें जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा में अलग अलग थीम पर बने पंडाल व देवी माँ के विभिन्न रूप जहाँ श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों का मन मोह ले रहे थे तो वहीं सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र अंकुरण फाउंडेशन का मुफ्त चिकित्सा शिविर बना रहा,नगर क्षेत्र में बस स्टेशन के पास स्थित आजाद पार्क का फौवारा रंग बिरंगी लाइट के साथ चलता रहा,निशुल्क शिविर में जिले के नामी चिकित्सक मेलार्थियों को निशुल्क दवा व उपचार करते नजर आए।

ALSO READ:  यूपी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English