एसएसपी टिहरी पहुंचे मुनि की रेती, घाटों का किया निरीक्षण, कांवड़ मेले से पहले लिया जायजा तैयारियों का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : एसएसपी टिहरी आयुघ अग्रवाल ने मंगलवार को मुनि की रेती पहुँच गंगा घाटों का किया निरिक्षण, इस दौरान  #कांवड़_मेला_2025_को_सकुशल_सम्पन्न_कराने_को_लेकर   #SSP #टिहरी  ने गंगा घाटों का किया भौतिक निरीक्षण।  कांवड़ मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी एवं  आयुष अग्रवाल,SSP  जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र मुनि की रेती का भौतिक निरीक्षण किया गया ।
 SSP  द्वार क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मियों की घाट क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में भी ड्यूटी लगायी जाए एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड लगे हो।एसएसपी   द्वारा कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान जल पुलिस को अपने आवश्यक उपकरणों के साथ और आदि सतर्क रहने को कहा। दोनों अधिकारियों द्वारा कांवड़ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती समय रहते व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर लें.  ताकि कांवड़ मेला के दौरान सभी व्यापारी बंधु और  पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर सामंजस्य हो सके । कांवड़ मेला के दौरान होने वाली परेशानियों से कैसे निपटा जा सके उस ओर क्या बदलाव हो सकता है जिससे कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े एवं यातायात व्यवस्था को कैसे सुगम बनाया जाए उस विषय पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर  सुरेंद्र सिंह भंडारी, थाना प्रभारी मुनि की रेती  प्रदीप चौहान, निरीक्षक यातायात  उमा दत्त सेमवाल, एवं ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस बल मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English