6 सहेलियों ने की जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश, 3 की मौत…प्रेम प्रसंग का मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शुक्रवार की देर शाम छह सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस घटना में तीन सहेलियों की मौत हो गई, जबकि तीन का गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार तीनों सहेलियों की हालत चिंताजनक है.

ALSO READ:  UK : खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार अनुज अग्रवाल को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतकों में शामिल एक लड़की का प्रेम प्रसंग अपने भाई के साले के साथ था. ऐसे में वो अपनी सहेलियों के साथ लड़के को शादी के लिए प्रपोज करने गई थी. मगर लड़का इंकार कर चला गया. ऐसे में अपने सहेलियों के साथ उदास होकर गांव लौटी लड़की ने जहर का सेवन कर लिया. इसे देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सब ने बारी-बारी से जहर खा लिया।मामले की पुलिस जांच कर रही है।

ALSO READ:  UK :बिलख पड़े हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, बोले विधायकी छोड़ने को तैयार हूँ, जान को है खतरा, कई आरोप भी लगाये,जानें 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English