ऋषिकेश : योग और बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज बना चैंपियन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के महंत परशुराम सभागार में चार विद्यालयों, दयानंद माध्यमिक विद्यालय, आईडीपीएल इंटर कॉलेज , माध्यमिक विद्यालय पशुलोक और श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के बीच हुई नगर क्षेत्रीय बैडमिंटन और योगा प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत द्वारा किया गया ।

योगा और बैडमिंटन दोनों प्रतियोगिताओं में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ओवरॉल चैम्पियन रहा।योगा में निर्णायक की भूमिका में कृष्ण देव मिश्रा और वीरेंद्र चौबे रहे । प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क और शरीर सभी को स्वस्थ रखता है। प्रत्येक व्यक्ति को सुबह अपने दिन की शुरुआत प्राणायाम और योग के द्वारा करनी चाहिए ।जीवन में स्वस्थ रहने का योग से अच्छा और कोई मूल मंत्र नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के योगाचार्य जगदंबा प्रसाद थपलियाल ने कहा कि योग हमारे ऋषियों के द्वारा हमें दी गई वह संजीवन बूटी है जिसका उपयोग हम अपने जीवन को निरोगी रखने में कर रहे हैं। थोड़ा सा समय अपने लिए योग के लिए जरुर निकालना चाहिए क्योंकि योग आज एक योग विज्ञान का रूप ले चुका है क्योंकि इसकी सभी क्रियाएं वैज्ञानिक हैं जिनका प्रभाव शरीर पर वैज्ञानिक रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

बैडमिंटन प्रतियोगिता जितेंद्र बिष्ट ,खेल अध्यापक विकास नेगी और खेल कोच प्रवीण रावत की रेख देख और दिशा निर्देशन में संपन्न करवाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र विष्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, सुनील दत्त थपलियाल,रंजन अंथवाल, विकास नेगी,,प्रवीण रावत,विवेक शर्मा, दीपक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

x

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English