ऋषिकेश-कांजी हाऊस की व्यवस्था को लेकर महापौर ने नगर आयुक्त को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राजस्व से भूमि मिलते ही सप्ताह भर के भीतर होगा कांजी हाऊस का निर्माण-अनिता ममगाई

ऋषिकेश-शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के आतंक से चिंतित महापौर अनिता ममगाई ने नगर आयुक्त की बैठक लेकर  उनसे तत्काल कांजी हाऊस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।महापौर ने ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर दो आवारा सांडों की भिंडत में स्कूली बच्चे की हुई दर्दनाक मौत पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

शहर में बेकाबू होते जा रहे आवारा पशुओं  के मामले को  बेहद गंभीरता से लेकर महापौर ने साप्ताहिक अवकाश के बावजूद अपने कैम्प कार्यालय में मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल की बैठक ली और उन्हें जल्द से जल्द कांजी हाऊस के निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।महापौर ने उन्हें कहा कि ।तहसील प्रशासन के साथ सांमजस्य बैठाकर राजस्व की भूमि तत्काल चयनित कर उसे निगम में मर्ज करवाने की कारवाई पूर्ण की जाये ताकी भूमि मिलते ही एक सप्ताह के भीतर आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कांजी हाऊस के निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण हो सके।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

इस दौरान नगर आयुक्त ने महापौर को जानकारी दी की निगम प्रशासन द्वारा कुछ भूमि को कांजी हाऊस के निर्माण के लिए चयनित किया गया है लेकिन सम्पत्ति के विवाद की वजह से योजना पूर्ण नही हो पायी। महापौर ने नगर आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हीलहवाली के जल्द से जल्द राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कांजी हाऊस की भूमि को लेकर उन्हें अपनी रिपोर्ट दें ताकि उसकी व्वस्था कराकर बाजार में घूमते गोवंशों और उनसे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।इस दौरान स्थानीय पार्षद चेतन चौहान भी मोजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English