शाहजहांपुर : गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की दुकानों में भीषण आग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

शाहजहांपुर : थाना कलान इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब गैस सिलेंडर फटने से कपड़े की दुकानो में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। सूचना के घंटों बाद दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा कपड़े का सामान जलकर खाक हो गया। हाईवे के किनारे रेडीमेड कपड़े की थी तीनो दुकाने लगी आग से लाखों रुपए नुकसान हुआ है।

Video

ALSO READ:  UK : खेल महाकुंभ 2026: लालकुआ विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

 

घटना थाना कलान के नगर पंचायत कार्यालय का है जहां हाईवे किनारे देर शाम ह उस समय हड़कंप मच गया जब गैस रिफलिंग करते समय एक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से पड़ोस की कपड़ों की दुकानों में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोग और पुलिस आग बुझाने जुटी रही लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते रेडीमेड की तीनों दुकानें जलकर खाक हो गई। रेडीमेड की दुकानों में लगी आग से व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया जिसको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घंटों बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल पुलिस अधिकारी आग लगने की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गैस रिफिलिंग के समय सिलेंडर फटा था जिसके चलते आग तीनों दुकानों में लग कर भड़क गई।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English