डोईवाला,देहरादून,सहसपुर,चकराता,रायपुर और ऋषिकेश में स्वरोजगार शिविर इस दिन लगेंगे, पहुंचिये आप भी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र देहरादून ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो) के स्वरोजगार कैंप रोस्टर के अनुसार जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जा रहे है।

नगर निगम देहरादून में 10 मई, विकासखण्ड चकराता में 17 मई, डोईवाला में 20 मई, सहसपुर में 23 मई, नगर निगम सभागार ऋषिकेश में 26 मई तथा विकासखण्ड रायपुर में 30 मई 2022 को स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा सभी स्थानों पर प्रातः 10ः30 बजे से स्वरोजगार शिविर का आयोेजन किया जाएगा। शिविर में स्वरोजगार प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवदेकों को योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाएगी तथा उनके आवेदन पत्रों को पोर्टल में भरने की कार्यवाही की जाएगी।

ALSO READ:  UK: ड्रग फ्री उत्तराखंड : ANTF ने तोड़े नशा तस्करों के नेटवर्क,जानें

उन्होंने नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश, खण्ड विकास अधिकारी, डोईवाला, रायपुर, सहसपुर, चकराता से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नव युवक/युवतियों को विभिन्न माध्यमों से इस योजना की अधिक से अधिक जानकारी देते हुए शिविर में प्रतिभाग कराने का अनुरोध किया।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English