टिहरी में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 12-प्रतापनगर के सखी मतदेय स्थल को परिवर्तित किया गया, लम्बगांव की जगह अब मोटना होगा अब

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 12-प्रतापनगर के सखी मतदेय स्थल को परिवर्तित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 12-प्रतापनगर के सखी मतदेय स्थल 51-रा.इ.का. लम्बगांव के स्थान पर 77-रा.उ.मा.वि. मोटना को सखी मतदेय स्थल बनाये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

विधान सभावार चयनित सखी मतदेय स्थलों हेतु उप जिलाधिकारी घनसाली अपूर्वा सिंह को जिला नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शेष विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के सखी बूथ पूर्ववत रहेंगे। इनमें 09-घनसाली(अ.जा.) में 133-रा.क.इ.का. भवन बहेड़ा, 10-देवप्रयाग में 07-रा.प्रा.वि. भवन देवप्रयाग (शहरी क्षेत्र), 11-नरेन्द्रनगर में 43-स्व. ठाकुर किशोर सिंह रा.बा.आ.इ.का. भवन नरेन्द्रनगर (पश्चिमी भाग), 13-टिहरी में 30-रा.बा.इ.का. भवन (पूर्वी भाग) चम्बा एवं 92-प्रा.ख. लोनिवि कार्यालय नई टिहरी (बौराड़ी) तथा 14-धनोल्टी में 48-रा.बा.इ.कॉ. भवन थत्यूड़ एवं 176-रा.इ.का. भवन कमान्द को सखी मतदेय स्थल बनाया गया है।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English