सहारनपुर: अवैध खनन के खिलाफ पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 12 गाड़ियां पकड़ कर मिर्जापुर पुलिस को सौंपी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर/बेहट:  बीती रात्रि उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी रबन्नों के अवैध खनन सामग्री से भरी 12 गाड़ियां पकड़ी है इस बड़ी कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बीती रात्रि उप जिलाधिकारी दीपक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि लोदीपुर बांस क्षेत्र से खनन सामग्री से भरी कुछ गाड़ियां बिना रायल्टी रव्वनों के निकल रही हैं। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी दीपक कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनीष चंद ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तो 12 गाड़ियां यूपी 15 एफ- 2311, यूपी 15 डीटी- 2925, एचआर 58 सी-1526, एचआर 58 सी-8850, यूपी 12 बीटी-3992, यूपी 15 एफटी-3235, एचआर 58 सी-9678, एचआर 58 बी-8128, एचआर 58 सी- 1191, यूपी 12बीटी-9291, यूपी15 डीटी-6492 एवं एचआर 38एडी-4522 अवैध खनन सामग्री से भरी हुई बिना रायल्टी रव्वनों के पकड़ कर मिर्जापुर पुलिस के सुपुर्द कर दी गई है। सभी गाड़ियों के चालक व परिचालक गाड़ियों को छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी कि लोदीपुर बांस क्षेत्र में एक क्रेशर के पीछे अवैध खनन सामग्री से भरी कुछ गाड़ियां निकल रही हैं। सूचना मिलते ही उनके द्वारा अपने साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनीष चंद को लेकर बताए गए स्थान पर छापा मारा गया तो वहां से 12 गाड़ियां अवैध खनन बिना रायल्टी रव्वनों व ओवरलोड की पकड़ कर मिर्जापुर पुलिस के सुपुर्द कर दी हैं तथा आरटीओ एवं खनन अधिकारी को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ स्टोन क्रेशरों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं उनकी भी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English