गढ़वाल में पुलिस ने विदेशी महिला को किया गिरफ्तार तस्करी करने के आरोप में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रुद्रप्रयाग :  पुलिस ने शराब तस्करी कर रही एक नेपाली महिला को किया गिरफ्तार.  पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक नेपाली मूल की महिला अनीता सिंह पत्नी रतन सिंह निवासी ग्राम महाभई पालिका थाना मानमा, नगर पालिका जिला कालीकोट नेपाल। हाल सोनप्रयाग को 48 हाफ शराब मैकडॉवल्स व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
पुलिस टीम का विवरण-
1- अपर उपनिरीक्षक जावेद अली
2- महिला आरक्षी रुचि
3- महिला हो0गा0 मनीषा

Related Articles

हिन्दी English