ऋषिकेश में आरएसएस प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत ने माधव सेवा विश्राम सदन का किया लोकार्पण…देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स में आने वाले मरीजों के तीमारदारों की मदद के लिए वीरभद्र रोड पर बने माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कर दिया है। आज से विश्राम सदन के 122 कमरों में 430 बेड पर रहने और खाने-पीने की सस्ती सुविधा मरीजों के तीमारदारों को मिलेगी।

बुधवार को  माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण करने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक ऋषिकेश पहुंचे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरिया निशंक सहित कई दिग्गज नेता भी आए। मोहन भागवत ने सदन का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि इस विश्रम सदन के निर्माण होने से एम्स में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को बहुत ज्यादा सुख सुविधाएं सस्ती दरों पर मिलेगी। इसके लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास संगठन की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। न्यास इसी प्रकार से अपनी सेवाएं और ज्यादा बेहतर करता रहे संचालकों को इसकी शुभकामनाएं है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन के निर्माण और मरीजों के तीमारदारों की मदद के लिए बने सदन की शुभकामनाएं संचालकों को दी। कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति की मदद के लिए साथ खड़ी है। एम्स में आने वाले मरीजों के इलाज के दौरान कितनी दिक्कतों का सामना तीमारदारों को करना पड़ता है। यह किसी से छिपा नहीं है। जिसमें उनका धन और समय दोनों बर्बाद होते हैं। इस विश्रम सदन के निर्माण होने से उनको सहूलियत मिलेगी।

 

भवन के  अन्दर सुविधाएँ जो होंगी वे इस प्रकार हैं –

  1. सत्संग भवन
  2. वाचनालय
  3. मनोरंजन कक्ष, जिसमें टीवी इत्यादि रहेगा
  4. बच्चों के लिए खेलने की सुविधा (तीमारदारों के साथ बच्चे जो आयेंगे
  5. हर फ्लोर में CCTV लगा हुआ है,
  6. हर फ्लोर में पानी के पीने का फ्रिज लगा हुआ है
  7. लिफ्ट ऊपर नीचे जाने के लिए सीढ़ी के अलावा
  8. हर कमरे के साथ बाथरूम अटैच होगा,
  9. बाहर कॉरिडोर में भी महिला और पुरुष के अलग से बाथरूम, आधुनिक सुविधाओं से युक्त
  10. बेसमेंट में फ्जियोथेरैपी की सुविधा होगी
  11. 30 रुपये की थाली पेट भर के डाईट मिलेगी. 10 रुपये में नाश्ता मिलेगा
  12. 7 दिन के लिए ठहर सकेंगे अधिकतम, उससे ज्यादा ठहरने की जरूरत ही तो एम्स के  डॉक्टर से लिखवा कर फिर 14 दिन तक अधिकतम रह सकते हैं
  13. भोज्नायालय में 90 लोग एक साथ भोजन कर सकते हैं 
  14. पांच से 10 मिनट  की दूरी पर गंगा नदी है, स्नान और दर्शन हेतु
  15. पांच से 10  मिनट की दूरी पर प्राचीन वीरभद्र मंदिर है 
 बैठक महत्वपूर्ण –

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का उत्तराखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद भागवत का सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के भी चर्चा है। माना जा रहा है कि वे सरकार और संगठन के कामकाज का फीडबैक ले सकते हैं।इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि इसको काफी गोपनीय रखा गया है। सीएम धामी के माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने के बाद से बैठक को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

Ad

Related Articles

हिन्दी English