ऋषिकेश : कुल 10 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ यूपी के गाजीपुर निवासी रोशन राजभर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत ऋषिकेश पुलिस के द्वारा बुधवार को गोल चक्कर आईपीएल के पास से एक व्यक्ति को कुल 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है| अभियुक्त के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत मुक़दमा कायम किया गया है।

ALSO READ:  मेरठ में स्कूटी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

अभियुक्त का नाम है रोशन राजभर पुत्र बिहारी राजभर निवासी ग्राम हस्सेपुर पोस्ट प्रधान की बरेकी थाना मोहनाबाद जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम जिसने इसे गिरफ्तार किया वे हैं उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल, चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल वीर सिंह और , कांस्टेबल दुष्यंत और टीम एस ओ जी देहात की रही उसमें उ0नि0 दीपक धारीवाल, प्रभारी एस ओ जी देहात, कॉन्स्टेबल नवनीत, कॉन्स्टेबल मनोज और कांस्टेबल सोनी।

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English