NH 123 में रिखाऊ खड्ड के पास ट्रक खाई में गिरा, 2 की मौत, 4 घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशीः जनपद से एक दुखद खबर आ रही है जहां NH-123 यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक के गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगभग 12 लोग सवार बताए गए हैं। यमुनोत्री एनएच-123 में ये वाहन करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिरा है, दुर्घटना के कारण का अभी पता नही लग सका है, मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है। वहीं 4 घायलों का उपचार अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक, घायल व लापता लोग मजदूर हैं व सभी रुड़की के बताए जा रहे हैं।

Related Articles

हिन्दी English