ऋषिकेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव बनने पर जयेंद्र रमोला का किया भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : युवा कांग्रेस द्वारा महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमौला के उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि जयेंद्र रमौला का संगठन के प्रति समर्पण, संघर्षशील कार्यशैली एवं जनसेवा का अनुभव कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी तथा प्रदेश में कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जयेंद्र रमौला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
ALSO READ:  UK :CS की सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों के साथ वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई, जानें

Related Articles

हिन्दी English