ऋषिकेश : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लगवाई बूस्टर डोज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलबार को बूस्टर डोज लगवाई| बूस्टर डोज लगवाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपील की है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सभी पात्र वरिष्ठ नागरिक, स्वास्थ्य कर्मी और कोरोना योद्धा बूस्टर डोज जरूर लगवाएं|

‌ साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने 16 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूर्ण होने पर कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान सबके प्रयास’ के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई दी है| उन्होनें कहा की इस एक साल के दौरान टीके की करीब 156.76 करोड़ खुराकें दी गई हैं, टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का वह आभार व्यक्त करते हैं|

ALSO READ:  UK: पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण करेंगे 11 अक्टूबर से भट्टोवाला ऋषिकेश से जनसंवाद का आगाज

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी पात्र व्यक्तियों से अधिक से अधिक कोरोना टीकाकरण करवाने का आह्वान किया, सब से अनुरोध किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सावधानी बरतें। साथ ही जिनके दोनों डोज पूरे हो चुके हैं। वह बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। श्री अग्रवाल ने कहा की भारत इस बात पर गर्व महसूस करता है कि हमारा देश टीकों के माध्यम से महामारी से लड़ने में योगदान देने में सक्षम है। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका असाधारण है।

Related Articles

हिन्दी English