ऋषिकेश : अविवाहित युवती ने दिया बच्ची को जन्म सरकारी हॉस्पिटल में, युवक पर पुलिस की नजर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :सरकारी हॉस्पिटल में एक अविवाहित युवती द्वारा बच्ची  को जन्म देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने १०८ अम्बुलेंस  की मदद से युवती को हॉस्पिटल पहुँचाया था. मामला तपोवन का है. यहाँ पर एक युवती काम के सिलसिले में आयी थी. उसने  कुछ महिने पहले  एक होटल मेंसफाई कर्मी के तौर पर काम  शुरू किया. वहीँ उसकी बताया जा रहा है, इलाके में एक  कैफे में काम करने वाले  एक युवक के संपर्क में आई. पुलिस के मुताबिक़, उस पर नजर रखी जा रही है.  फिलहाल मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है. मंगलवार को मकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था, युवती दर्द से तड़प रही है …उसके बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी. जब ऋषिकेश सरकारी हॉस्पिटल लाये तो वहां पर युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया. जानकारी के मुताबिक, युवती के माता पिता नहीं है. पिता का निधन कोरोना के समय हो गया था. माता का कैंसर के चलते निधन हो गया है. मानसिक तौर पर भी थोड़ा कमजोर बताई जा रही है. युवती ने युवक के बारे में जानकारी पुलिस को दी है. थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान के मुताबिक़, मामले में फिलहाल कोई FIR दर्ज नहीं हुई है. कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. जैसे ही शिकायत मिलेगी विधिक कार्रवाई की जाएगी. युवक पर नजर रख रही है पुलिस. घटना के बारे में बाल कल्याण समिति को भी सूचित कर दिया गया है.

ALSO READ:  देहरादून  :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने   भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया

Related Articles

हिन्दी English