ऋषिकेश : मेयर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपाइयों व व्यापारियों ने मनाया जीत का जश्न, जीतने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल को मेयर ने दी बधाई

उत्तराखंड में सुशासन के चलते मिली प्रचंड जीत : अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत सहित उत्तराखंड में प्रंचड बहुमत से सरकार बनने की खुशी में महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के व्यापारियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्वोषों के साथ आतिशबाजी भी की।

शुक्रवार की दोपहर दून तिराहे पर भगवा रंग छाया रहा।मौका था,चार राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद जश्न का।प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिश बाजी भी की। प्रंचड जीत के साथ विजयी चौका लगाकर इतिहास रचने वाले प्रेमचंद्र अग्रवाल के आवास पर उन्हें बधाई देकर कार्यक्रम में शामिल हुई महापौर अनिता ममगाईं ने इस अवसर पर कहा की जनता ने विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश सरकार के सुशासन व विकास को जनता ने वोट दिया है। यह जीत शासन की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता के उत्साह की विजय है। कार्यकताओं के परिश्रम की जीत है। मौजूद लोग जितेंद्र अग्गरवाल, नरेश अग्रवाल, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, पंकज शर्मा, रामकृपाल गौतम, विपिन पन्त, प्रमोद शर्मा,अनिता प्रधान, कमल गुनसोला, अजय कालड़ा, सुजीत यादव, संदीप शास्त्री, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी, अस्वनी गुप्ता, राकेश पाल,प्रकांत कुमार, अक्षय खेरवाल, प्रिया ढकाल, शीलू अग्रवाल, रेखा सजवान राजीव गुप्ता, ओम ठाकुर, महेंद्र वर्मा, गौरव कैंथोला, विजय बडोनी, धीरेंद्र कुमार, रोमा सहगल, साहिल कपूर, नरेंद्र मेनी, अख्तर साबरी, चरणजीत काजू, बेचू राम गुप्ता, चुन्नू लाल, संजय ध्यानी, मनीषा, जय कुमारी, कौशल्या देवी, जमुना रानी, निर्भय गुप्ता, शैला रानी, सुरेश अरोड़ा ,अंकित कौशिक आदि सभी।

Related Articles

हिन्दी English