ऋषिकेश : दो टूरिस्ट कैंप कर्मचारी भिड़े आपस में, एक का क़त्ल, आरोपित हरियाणा और पंजाब वासी हुए फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक दुखद घटना हुई है. कैंप संचालकों के बीच झगडे में एक ब्यक्ति की मौत हो गयी. लक्ष्मण झूला  पुलिस को सूचना मिली की गट्टू घाट में शिवालिक कैंप तथा एकलव्य कैंप के कर्मचारियों के बीच लड़ाई झगड़ा मारपीट हो रही है सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील रावत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे जहां जानकारी प्रात हुई कि एकलव्य कैंप के अभिषेक चौहान अजय चौहान नवदीप सिंह उर्फ अमित एक अन्य नाम पता अज्ञात तथा शिवालिक कैंप के कर्मचारियों के बीच म्यूजिक के शोर को लेकर मारपीट हो गई थी जिसमें शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल नेगी, देवेश, रमन पयाल, मुकेश, मनोज को गंभीर चोटें आई है जिनको राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यशपाल नेगी उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र जय सिंह नेगी निवासी ग्राम माला पोस्ट ऑफिस माला थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल पता शिवालिक कैंप गट्टू घाट थाना लक्ष्मणझूला को मृत घोषित कर दिया गया है. जिसका पंचायतनामा की कार्यवाही कर एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं.

ALSO READ:  UK : पलटन बाजार देहरादून में लगी आग,4 दमकल की गाड़ियों ने बुझाई

वादी मनोज सिंह राणा पुत्र जगमोहन सिंह निवासी ग्राम गट्टू घाट थाना लक्ष्मण झूला की लिखित तहरीर पर उक्त घटना के संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0 18/2022 धारा 302/307/34/504 भा द वि के तहत निम्न आंकड़ों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्ष्मण झूला के नेतृत्व में सीआईयू व थाने की सम्मिलित टीमें गठित कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ALSO READ:  UK : नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने निगम के नव नियुक्त नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल को पौधा भेंटकर उनसे शिष्टाचार भेंट की

नामजद अभियुक्त-
1.अभिषेक चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान
2.अजय चौहान उर्फ अज्जू पुत्र
ओमप्रकाश चौहान निवासी गण
91 चंद्रपुरी कॉलोनी अंबालाकैंट
हरियाणा।
हाल पता एकलव्य एडवेंचर
कैंप गट्टू घाट लक्ष्मणझूला
पौड़ी गढ़वाल l
3.नवदीप सिंह और अमित पुत्र
सतपाल सिंह निवासी
जीरकपुर मोहाली पंजाब।
हाल पता स्टर्लिंग कैंप गट्टू
घाट थाना लक्ष्मणझूला पौड़ी
गढ़वाल।
4.एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात।

Related Articles

हिन्दी English