ऋषिकेश : पुरानी चुंगी पर गश खाकर गिरे लोगों की घटनाओं का महापौर ने लिया संज्ञान, निरीक्षण में एनएच की लापरवाही पर मेयर ने विभागीय अधिकारियों को किया तलब

एनएच अधिकारियों ने 15 सितंबर तक कार्य पूर्ण करने का मेयर को दिया लिखित आश्वासन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- बारिश में हरिद्वार रोड़ पर पुरानी चुंगी में भरे बरसाती पानी के बीच गश खाकर गिरे कुछ लोगों की घटना की जानकारी पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बुधवार को मौका मुआयना किया।

इस दौरान किए निरीक्षण में महापौर ने पाया कि एन एच विभाग द्वारा सड़क के चौड़ीकरण के लिए की गई खुदाई में जल संस्थान के छतिग्रस्त हुए सीवर चैम्बरों से उठती जहरीली दुर्गंध की धजह से कुछ मंगलवार को ज्योति विशेष विधालय के संमीप गश खाकर चोटिल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से महापौर ने एन एच एवं जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर तलब कर लिया । महापौर ने एन एच के अधिकारियों को दो टूक लहजे में कहा कि विभागीय लापरवाही की सजा आम जनता को भुगतनी पड़े इसे वह किसी सूरतेहाल में बर्दाश्त नही करेंगी।मेयर ने एन एच अधिकारियों से लिखित में एक तय समय अवधि पर कार्य पूर्ण करने करने को कहा जिसपर अधिकारियों द्वारा 15 सितम्बर तक कार्यपूर्ण कर लिए जाने का लिखित आश्रवासन दिया गया।साथ ही मेयर द्वारा दुघर्टनाओं को देखते हुए डिवाइडर निर्माण कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

ALSO READ:  HR : समालखा हरियाणा में 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में हरिद्वार रोड़ पर सड़क चौड़ीकरण अभियान में एन एच की लापरवाही नाले की खुदाई के साथ अनेकों बार उजागर होती रही हैं। इस संदर्भ में कई बार चेताये जाने के बावजूद विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने को तैयार नही है। विभाग की लापरवाही से अब लोगों की जान खतरे में आने लगी है।जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।जरूरत पड़ी तो वह सरकार तक इस लापरवाही को लेकर जायेंगी जिसकी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में UKD ने अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग

इस दौरान जल संस्थान से मुख्य महाप्रबंधक – इ० नीलम गर्ग, मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल,मनीष सेमवाल सचिव प्रशासन, एनएच अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, यशवीर मल अधीक्षण अभियंता एचके बंसल एसडीओ ,पार्षद उमा राणा , गुरविंदर सिंह , सोनू प्रभाकर, गौरव कैंथोला,बृजपाल राणा, प्रीति राठी, अजय ग्रोवर, उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English