ऋषिकेश : कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र चंद रमोला को राज्य आंदोलनकारियों ने दिया खुला समर्थन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राज्य आंदोलनकारियों ने बुधवार को जयेन्द्र रमोला को आगामी विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन दिया. बैठक में बहुत से आंदोलनकारी मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में जयेन्द्र रमोला के पक्ष में अपना समर्थन दिया।कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वे उनके आशीर्वाद रूपी समर्थन पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

रमोला ने बताया कि राज्य बने हुए 20 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं परंतु आंदोलनकारियों को उसका हक अभी तक नहीं मिला है, आंदोलनकारियों ने हमेशा निस्वार्थ भाव से उत्तराखंड के हित में कार्य किए हैं. परंतु सरकार मौन है। भाजपा सरकार ने आंदोलनकारी को ले कर कोई नई नीतियां और योजनाएं नहीं बनाई उन्होंने सिर्फ आंदोलनकारियों के साथ खिलवाड़ किया है. यह वक्त परिवर्तन का है और कांग्रेस को सभी वर्गों संगठनों का आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है. उत्तराखंड में परिवर्तन होना निश्चित है। कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

आंदोलनकारी वेद प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा उन्हें ठगने का काम किया है. जो हक उन्हें मिलना चाहिए था उन्हें कभी नहीं मिला. उन्हें भाजपा सरकार से बहुत उम्मीदें थी. परंतु जन विरोधी भाजपा सरकार ने उनकी उम्मीदों में पानी फेर दिया. इस कारण वह सभी ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला को आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन दे रहे हैं। परिवर्तन प्रगति का नियम है, हमें पूर्ण विश्वास है कि जयेन्द्र रमोला ऋषिकेश से जीत कर ऋषिकेश में विकास कार्य करेंगे और आंदोलनकारियों को उनका हक दिलवाएंगे।

ALSO READ:  UK : 24 महिला जिप्सी संचालक जल्द घुमाएंगे पर्यटकों को, अनुमति देने पर बनी सहमति, जानें

कार्यक्रम में पार्षद राकेश मिया, धीरज गुसाईं, जय सिंह रावत, युद्धवीर चौहान, कुसुम लता शर्मा. रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी कंडवाल. राजेस्वरी कंडवाल, संजय पोखरियाल, राम कुमार सिंघल आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English