ऋषिकेश : एम्स के सुरक्षाकर्मियों पर लगाया सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेंद्र सिंह नेगी और संजय सिल्सवाल व् अन्य ने पिटाई का आरोप, FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश में सुरक्षाकर्मियों पर गुरूवार रात सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेंद्र सिंह नेगी व् अन्य ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने सम्बंधित मामले में अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है. 154 IPC के तहत धारा 147, 323, 503 और 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

पुलिस को सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ़ सुर्री व संजय सिलस्वाल व अन्य लोगों ने इस मामले पर देर रात मुकदमा कराया है. पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक सुरेंद्र सिंह ने बताया है “निवेदन इस प्रकार है कि मैं अपने साथियों के साथ एम्स हॉस्पिटल में चमोली में हुए करंट लगने के हादसे के मामले लाये गए घायल लोगों को देखने आया था. किंतु एम्स में सिक्योरिटी गार्ड व उनके अधिकारियों ने व्यर्थ की बहस कर (वीडियो बनाने के ऊपर) हमारे साथ बदतमीजी की एवं उसके बाद ग्रुप बनाकर एक्स आर्मी की धमकी दी गयी. वे बोल रहे थे वह अपने ग्रुप व सैनिक संगठन की धमकी भी दी गयी. बाद में झुंड बनाकर अंधेरे में बातचीत करते हुए ले गए हमें. षड्यंत्र कर लगभग दो दर्जन गार्डों ने मुझ पर वह साथियों पर और दो पत्रकारों पर लाठीचार्ज कर दिया. इससे मेरी पीठ व गर्दन में चोट आ रखी है. मेरा गुप्तांग तक दबाया गया. वह गर्दन दबा कर लात घूसे से और लाठी डंडे से और पत्थरों से (टाइल्स) से मारपीट कीगयी. महोदय मेरा पहले से कमर का उपचार पहले से चल रहा है और मैं आराम में चल रहा हूं. मुझे घंटे बाद चक्कर भी आ गए. मेरे मित्र संजय सिलस्वाल, अमन नौटियाल व दीपक सिंह गोलू पत्रकार वह सूरज पत्रकार को बहुत ही बुरी तरह मारा गया. महोदय ये लोग एम्स का बहाना बनाकर नित्य निरंतर मारपीट करते हैं. ये सुरक्षा कर्मी हमें धमकी देते हैं कि कहाँ जाओगे बीमार हो जाओगे तो आओगे तो एम्स में ही. ये सभी लोग आर्मी का नियम चला रहे हैं. ये सिविलियन कहकर हमें हमारी औकात दिखाने के लिए ऐसी क्रियाएं कर रहे हैं. जिससे क्षेत्र का व एम्स का माहौल बिगड़ता बन (जा) रहा है. अतः आपसे निवेदन है कि उचित कानूनी कार्रवाई कर प्राथमिक दर्ज करने की कृपा करें.” तहरीर में सुरेंद्र सिंह नेगी के अलावा कई लोगों ने भी हस्ताक्षर किये हैं.

ALSO READ:  दिल्ली : केशव नेगी के परिवार से मिले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

साथ ही स्थानीय पत्रकार दीपक सिंह गोलू ने भी आरोप लगाए हैं उनका कैमरा छीनने का प्रयास किया गया. उनके साथ भी हाथापाई की गयी. उनका जैकेट गार्ड के हाथ में आया जैसे-तैसे मुख्य गेट तक उन्होंने भागकर अपने आप को बचाया. सुरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस के पहुँचने पर लाठी डंडों का एक गठर भी पुलिस के हवाले किया मौके पर. सम्बंधित मामले में SSI डीपी काला का कहना है मामले में मेडिकल करवाया गया है दो लोगों का सुरेंद्र सिंह और संजय सिल्सवाल का. उनके तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. विवेचना जारी है. जांच अधिकारी मनवर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं. सीसीटीवी के आधार पर शिनाख्त कर अग्रिम करवाई की जाएगी. आपको बता दें सुरक्षा कर्मियों के ब्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें आती रहीं हैं लोगों के द्वारा. लेकिन  लोग चुप हो जाते हैं क्योँकि वे पहले से परेशान होते हैं मरीज के साथ साथ ही कौन लड़ाई लड़े सोचकर कुछ नहीं कर पाते . एम्स के PRO हरीश मोहन थपलियाल से संपर्क करने पर उनका सन्देश आया व्हाट्सप्प पर ‘हमें FIR की कॉपी नहीं मिली है जैसे ही मिलती है हम बताएँगे.’

ALSO READ:  UK :नगर निगम ऋषिकेश महापौर की अध्यक्षता में सीवर समस्याओं और खुदी सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Related Articles

हिन्दी English