ऋषिकेश : समाजवादी पार्टी चम्पावत में उपचुनाव में महंगाई को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ रही है, सपा ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी : अतुल यादव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने ऋषिकेश में कहा कि समाजवादी पार्टी उप चुनाव विधानसभा सीट चम्पावत में पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है. मंहगाई आदि को प्रमुख रुप से मुद्दा बनाया गया है।जनता तक प्रत्याशी पहुंच कर अपनी बात रख रहे हैं. इसके साथ ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी हैं. चम्पावत विधानसभा सीट से मनोज कुमार उर्फ़ ललित मोहन भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले वे पिथौरागढ़ सीट से भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

एडवोकेट अतुल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी का धन्यवाद व्यक्त किया।जो स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया. आपको बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत सीट से भाजपा के उम्मीदार हैं और कांग्रेस की तरफ से निर्मला गहतोड़ी चुनाव लड़ रही हैं. समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार उर्फ़ ललित मोहन भट्ट को मैदान में उतारा है. भट्ट इससे पहले पिथौरागढ़ सीट से भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

ALSO READ:  UK : खेल महाकुंभ 2026: लालकुआ विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English