UK : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में आशा बहनों के साथ बैठक की

ADVERTISEMENTS
सितारगंज/खटीमा :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में आशा बहनों के साथ अहम बैठक की. मंत्री बहुगुणा के मुताबिक़, आज सितारगंज में हमारी मेहनती और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़, सम्मानित आशा बहनों के साथ एक बहुत ही सार्थक और सकारात्मक बैठक हुई। स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में हमारी ये बहनें जो अहम भूमिका निभाती हैं, वह वाकई सराहनीय है। इस दौरान उनके कार्यों, उनके सामने आने वाली चुनौतियों और क्षेत्र के स्वास्थ्य हितों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा उनकी हरसंभव मदद और समर्थन का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर हमारे साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, सितारगंज नगरपालिका के चेयरमैन सुखदेव सिंह जी और ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल जी भी मौजूद रहे। आप सभी के सहयोग और हमारी आशा बहनों के समर्पण से ही हम अपने क्षेत्र को स्वस्थ और सशक्त बना रहे हैं।





