ऋषिकेश : छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का नवीनीकरण का उट्घाटन किया रीना रांगड़ ने रिबन काटकर, लम्बे समय से थी मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिददरवाला के क्षतिग्रस्त भवन का जिला पंचायत निधि द्वारा नवीनीकरण रंग रोगन शौचालय तथा नाली निर्माण का कार्य का उद्धाटन जिला पंचायत सदस्य रीना रॉगड द्वारा रिबन काटकर किया गया. साथ ही क्षेत्र की जनता से जन समस्या हेतु जन संवाद कार्यक्रम भी रखा गया था. भवन के लिए ग्रामीणों की लम्बे समय से मांग थी.

इस मौके पर रीना राँगड ने कहा कि हमारा उद्देश्य है, जिस प्रकार चुनाव में आप सभी लोगों ने मुझ तथा मेरे परिवार पर विश्वास जताया है, उसे बनाये रखने के लिए हम पूरी इमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं. हमारी प्राथमिकता सभी क्षेत्रों में पूर्ण गुणवत्ता के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य करने की है. मैंने सदैव आपकी अपेक्षाओं में खरा उतरने का प्रयास किया है आगे भी करूंगी. साथ ही उन्होंने कुछ आगामी क्षेत्र के विकास योजनाओं की भी जानकारी दी. आने वाले समय में जिला योजना के तहत सोलर लाइट सड़कें तथा लघु सिंचाई व सिंचाई विभाग की नहरों का निर्माण किया जाएगा. ताकि किसानों की फसलों की रक्षा की जा सके.इस मौके पर समाजसेवी रमन राँगड ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में बहुत जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिददवाला में एक फिजीशियन डॉक्टर की स्थाई न्यूक्ति हो. इसके लिए शासन प्रशासन स्तर पर हमारे द्वारा प्रस्ताव दिए गए हैं. जिस पर हमें उम्मीद है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिददवाला में स्थाई डॉक्टर की जल्दी ही न्यूक्ति हो जाएगी. इस मौके पर समाज सेवक रमन रागड़ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्रामीणों द्वारा फूल माला पहनाकर और केक काटकर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गयी.

ALSO READ:  नैनीताल : भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया

कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रधान भोला सिंह रावत, ग्राम प्रधान चकजोगी भगवान सिंह महर, ग्रामसभा जोगी माफी सोहन सिंह कैंतुरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, हरदीप सैनी, टीकाराम व्यास, अंशुल त्यागी, चंद्र मोहन सेमवाल, हरि सिंह राणा, भरत सिंह सरोला, मोहन सिंह असवाल, बसु कुमाई, जटे सिंह चौहान, दीपक नेगी, भजन सिंह चौहान, बर्फ सिंह पोखरियाल, अंबर गुरु, आयुष रावत, जितेंद्र त्यागी, सुंदर सिंह कंडियाल, सत्य सिंह बिष्ट, रवि पोखरियाल, भरत सिंह सरोला, कश्मीरा पंवार, सुभाष रावत, हेमा पंत, अनीता पंवार , राजकुमारी देवी व् अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English