ऋषिकेश :रेड फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल विशाल शर्मा प्रभावशाली नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट ऑडिटोरियम में मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉरपोरेट अफेयर्स एवं नीति आयोग से रजिस्टर्ड वर्ल्ड ऑफ टैलेंट, मैजिक मकेर्स अवार्ड 2023 सीज 7 का आयोजन किया गया जिसमे रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रभावशाली नेतृत्व पुरस्कार (Influential Leadership Award से नवाजा गया।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

प्रधानाचार्य विशाल शर्मा द्वारा बताया गया की उपरोक्त आयोजन में मेरठ के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, पंजाब, लखनऊ, देहरादून, राजस्थान,गुजरात वं विभिन्न जगहों से शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, शिक्षक, ज्योतिष कला, समाज सेवा आदि क्षेत्रों से विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य को भी सम्मानित किया गया तथा सभी को मैजिक मार्क्स अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कमाक्षी जिंदल के नेतृत्व में हुआ जो आयोजन की फाउंडर है मुख्य अतिथि सी.ई.ओ सुभारती ग्रुप डॉ शल्या राज रही। इस अवसर पर शिक्षिका रुचि कपूर इंदु वर्मा,भावना ग्रोवर, डॉक्टर पिंटू मिश्रा, शर्मिला वासु ,डॉली जैन आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English