ऋषिकेश : आपराधिक प्रवृत्ति के पर्यटकों पर नकैल कसे पुलिस प्रशासन : महापौर अनिता ममगाई

मारपीट के बाद बाहरी युवकों द्वारा फायर झौकने की घटना का महापौर ने लिया संज्ञान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर  महापौर  अनिता ममगाई  ने दिए आवश्यक निर्देश

ऋषिकेश : तीर्थ नगरी की शांत फिजाओं में अपनी गुडंई का जहर घोलने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के पर्यटकों पर नकैल कसने के लिए महापौर अनिता ममगाई ने पुलिस प्रशासन से कढ़ी कारवाई की मांग की है।शुक्रवार की रात चन्द्रभागा पुल पर बाहर से आये चार युवकों द्वारा स्थानीय युवक के साथ हाकी के साथ की गई मारपीट एवं पिस्टल से की गई फायरिंग की घटना से सख्त नाराज महापौर ने घटना का संज्ञान लेते हुए निगम कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

ALSO READ:  ऋषिकेश में गूंजा ‘रुद्र राग’, शिव-शक्ति की दिव्य प्रेमगाथा हुई मंच पर जीवंत

बैठक में महापौर ने कल रात की घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि शहर के बीचोबीच जिस प्रकार ये घटना घटित हुई है उससे लगने लगा है कि आपराधिक किस्म के पर्यटकों में पुलिस का कोई खोफ नही है। इससे पहले भी अनेकों ऐसे मामले संज्ञान में आ चुके हैं जहां पर्यटकों द्वारा कानून का खुला उलंघन करते हुए अपनी गाड़ियों में ही खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचाया जाता रहा है। महापौर ने शहर की सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की चैकिंग करने के साथ साथ विभिन्न प्रदेशों से यहां आकर ठेली,खोमचे एवं छुटपुट कारोबार करने वालों की स्थानीय तथा उनके मूल निवास थाना क्षेत्रों से सत्यापन कराए जाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, ISBT चौकी प्रभारी शिवप्रसाद डबराल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकान भट्ट  मौजूद  रहे।

ALSO READ:  UK :15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे, प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने को कहा गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English