ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से IDPL के लोगों ने मुलाकात की और अपनी समस्या के निराकरण की मांग की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से आईडीपीएल के लोगों ने मुलाकात की और अपनी समस्या के निराकरण की मांग की। जिस पर डॉ अग्रवाल ने जल्द ही आईडीपीएल के स्थानीय प्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

रविवार को आईडीपीएल निवासी भारी संख्या में डॉ अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। उन्होंने डॉ अग्रवाल से कहा कि आप हमारे अभिभावक हैं और हमारी समस्या का समाधान आप के ही द्वारा संभव है।जिस पर डॉ अग्रवाल ने मुख्य सचिव से भी मौके पर वार्ता की। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा दो बार मुख्यमंत्री  तथा मुख्य सचिव से इस विषय पर वार्ता हुई है।डॉ अग्रवाल ने आईडीपीएल निवासियों को जल्द ही उनके प्रतिनिधि तथा उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी की प्रतीक्षा राज ने पास की लोअर पीसीएस बनी नायब तहसीलदार 

इस मौके पर रामेश्वरी चौहान, योगेंद्र तिवारी, अरविंद चौधरी, रमेश शर्मा, पुनीत बजाज, सारिका, गीता मित्तल, विनीता शर्मा, जगमति देवी, प्रकाश रावत, संदीप कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English