ऋषिकेश : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर किया सुरक्षाकर्मियों को नमन,बोले डॉ राजे सिंह नेगी सीमाएं सुरक्षित हैं तभी हम घरों में सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी ने देश के सुरक्षाकर्मियों को नमन किया है।शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के मौके पर ‘आप’ के नेता डॉ नेगी ने कहा कि यह दिवस उन सुरक्षाकर्मियों को समर्पित हैं जो देश की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं।एक मजबूत राष्ट्र बनने के लिए उसका सुरक्षित होना बेहद आवश्यक है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में सिंधी बिरादरी ने सुशील छाबड़ा को किया सम्मानित

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने का उद्देश्य जनता में घटना और दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करना होता है। पूरे एक सप्ताह चलने वाले इस दिवस पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों से लोगों को अवगत कराया जाता है। संपूर्ण सप्ताह में की जाने वाली प्रत्येक गतिविधी का एक मात्र उद्देश्य लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक कर उन्हें सुरक्षा के विभिन्न तरीकों का परिचय कराना होता है।इसके अलावा यह दिवस उन सुरक्षाकर्मियों को समर्पित हैं जो देश की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं।

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

उन्हीं के कारण हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हम अपने अपने घरों में शांतिमय सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। इस अवसर पर नेगी ने देश के सुरक्षाबलों का अभिवादन करते हुए तमाम बलिदानियों को नमन किया जिन्होंने अपना रक्त देकर देश की सुरक्षा की है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English