ऋषिकेश : पुनः ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर NSUI ने निदेशक को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ऋषिकेश महानगर इकाई ने विश्वविद्यालय में पुनः ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर निदेशक महोदय को ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बंद होने से अनेक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे हैं और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा, “NSUI सदैव छात्र हितों के लिए संघर्ष करती आई है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बंद होने से कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पुनः शुरू करे, ताकि कोई भी विद्यार्थी केवल तकनीकी या समय संबंधी कारणों से प्रवेश से वंचित न रहे। यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो NSUI छात्र हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।”
छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल ने कहा कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए, ताकि जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेश किसी कारणवश नहीं हो पाया है, उन्हें दोबारा अवसर मिल सके। NSUI ने कहा कि अनेक विद्यार्थी दूर-दराज़ क्षेत्रों से आते हैं।।
मानसी सती ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी और उन्हें बिना किसी अनावश्यक परेशानी के प्रवेश का अवसर मिलेगा। हमें विश्वास है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।” ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवानी नेगी, सृष्टि रमोला, मानव रावत, रिहान बंदोलिया, उदित झा, अनुष्का गुलियाल, महेंद्र बेडवाल, भव्य रावत, आर्यन, दीपक कुशवाहा, अनमोल, ऋतिक, सुजल थापा, प्रियांशु रावत, दीपक साहनी आदि साथी उपस्थित रहे।



