UK : हल्द्वानी में ABVP प्रत्याशी पर दुष्कर्म के आरोप एवं कशिश हत्याकांड को लेकर USF और UKD ने किया पुतला दहन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :  स्टूडेंट फेडरेशन (USF) एवं उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के कार्यकर्ताओं द्वारा ABVP प्रत्याशी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के विरोध में पुतला दहन किया गया। साथ ही कशिश हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भी पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच, दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। किसी भी मामले में राजनीतिक प्रभाव से परे निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

ALSO READ:  UK : लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में किया सहयोग

प्रदर्शन में USF एवं UKD के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय अध्यक्ष USF **नीरज बिष्ट**, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष USF **ज्योति दानू**, केंद्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ **मोहन कांडपाल**, जिला अध्यक्ष **प्रताप चौहान**, केंद्रीय संगठन मंत्री युवा **गौरव जोशी**, केंद्रीय उपाध्यक्ष **भुवन जोशी**, कैप्टन एम.सी. तिवारी, पंकज कार्की सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोनों मामलों में न्याय सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

**जारीकर्ता:**
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) एवं उत्तराखंड क्रांति दल (UKD)

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English