ऋषिकेश : कोई भी हो संविधान किसी भी मंत्री को क़ानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता : भुवन कापड़ी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बुधवार को कांग्रेस नेता और सदन में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल साथियों सहित पीड़ित सुरेंद्र सिंह नेगी के शिवानी नगर स्थित आवास पर पीड़ित धर्मवीर प्रजापति सहित उनके परिजनों से मिलने पहुँचे और उनको न्याय की माँग को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन में समर्थन देने का आश्वासन दिया।

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जिस तरह से कुछ दिन पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री और जो स्थानीय विधायक भी हैं उनके द्वारा सरेआम बीच सड़क पर आम नागरिकों को निर्ममता से पीटा गया, वह निंदनीय है. भारत का संविधान किया भी व्यक्ति क्या किसी भी जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं देता कि वह किसी के साथ इस तरह का बर्ताव करे. यहाँ तो प्रदेश के काबीना मंत्री इस तरह का बर्ताव करते हैं तो प्रदेश की क़ानून व्यवस्था का क्या हाल होगा ? मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित सुरेन्द्र नेगी व धर्मवीर प्रजापति के साथ हैं. आने वाले विधानसभा सत्र में हम कानून व्यवस्था पर बात करते हुए पूरी भाजपा सरकार को इस मामले पर सवाल करने का काम करेंगे । यह भी बेहद शर्मनाक है कि अभी तक मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. जबकि मुख्यमंत्री को इस पर कार्यवाही करते हुऐ मंत्री को बर्खास्त करना चाहिये ।

ALSO READ:  UK : लीलम व बोगड्यार में BSNL टावर हो गए क्रियाशील, धरातल पर दोनों में नहीं है सिंगनल दो साल से शो पीस बने हुए हैं

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जिस तरह से ऋषिकेश की आम जनता ने मिलकर सुरेंद्र नेगी व धर्मवीर प्रजापति के लिए को न्याय दिलाने के लिये जनता की अदालत में जाने का फ़ैसला लिया है. आमजनमानस को लेकर महापंचायत का आयोजन किया है. उसमें हम अपना पूरा समर्थन करते हैं. कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इस महापंचायत में शामिल होने का काम करेगा. इस अन्याय के विरोध में पीड़ित परिवार व ऋषिकेश के लोगों को साथ खड़े हैं और आज हम लोगों को एकजुट होकर यह संदेश देना होगा ताकि भविष्य में कोई भी मंत्री किसी भी आम जन के साथ ऐसा करने की ना सोचे ।इस दौरान कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, शैलेंद बिष्ट, विवेक तिवारी, युवा नेता जितेन्द्र पाल पाठी, छात्रसंघ यूआर अभय वर्मा, सिंह राज पोसवाल, अभिनव मलिक, ऋषभ राणा, मधु मिश्रा, विनोद रतूड़ी, एकान्त गोयल, विक्रम भण्डारी आदि मौजूद रहे.

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English