ऋषिकेश : मंत्री की नाराजगी का दिखा असर, हाईवे किनारे जंगल के बाहर सफाई में जुटे वनकर्मी, बीते मंगलवार को DFO की ली थी क्लास

मंत्री डा. अग्रवाल ने सफाई कर कूड़ा न डालने संबंधी बोर्ड लगाने के दिए थे निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :बीते मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जंगल के बाहर हाईवे में गंदगी फैले होने पर डीएफओ देहरादून की क्लास लगाई थी। अब मंत्री जी की नाराजगी का असर देखने को मिल रहा है, वनकर्मियों ने हाईवे के दोनों ओर न सिर्फ सफाई अभियान चलाया, बल्कि जागरूकता संबंधी स्लोगन बोर्ड भी लगाए।

ALSO READ:  UK :गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

शुक्रवार को मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल की नाराजगी का असर देखने को मिला। बड़कोट रेंज में वनकर्मियों ने बड़ी संख्या में हाईवे किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर कई किलो टन कूड़ा एकत्र किया गया। साथ ही प्लास्टिक कूड़ा न फेंकने, वैधानिक चेतावनी जैसे स्लोगन बोर्ड भी लगाए। आपको बता दें कि मंत्री डॉ अग्रवाल ने बीते मंगलवार को बड़कोट रेंज में स्थित हाइवे किनारे फेंके जा रहे कूड़े के सम्बंध में जानकारी जुटाई थी। इस पर डीएफओ द्वारा जानकारी न दिए जाने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई गई थी। मंत्री डा. अग्रवाल ने पूर्व में इस संबंध में दिए गए निर्देश का पालन न करने पर भी डीएफओ (DFO) को फटकारा था।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट परिक्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित, 32,000 लीटर जल वितरित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English