ऋषिकेश : तीर्थ नगरी में शराब की खेप खपाने ले जा रहे थे, पकड़ा गया तस्कर, दूसरा फरार…शराब और कार जब्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चुनाव में शराब बांटे को लेकर दो युवक पकडे गए हैं आबकारी प्रवर्तन टीम देहरादून ने चेकिंग के दौरान पकड़ी शराब. दरअसल, चुनाव के दौरान बांटने के लिए लाई जा रही थी 35 पेटी अंग्रेजी शराब। मामले में एक युवक को पकड़ा है, दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। वहीँ, तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दें ऋषिकेश वैसे भी ड्राई क्षेत्र है. यहाँ पर कोई शराब का ठेका नहीं है. ऐसे में यहाँ पर शराब तस्करी के काफी मामले आते रहते हैं. गुरुवार को देहरादून की आबकारी प्रवर्तन की टीम ने विधानसभा चुनाव को नशा मुक्त बनाने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान हरिद्वार-श्यामपुर बाईपास मार्ग पर गुमानीवाला क्षेत्र में एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से मिली 35 पेटी अंग्रेजी शराब मिली और टीम ने उसको कब्जे में ले लिया. आबकारी प्रवर्तन निरीक्षक शुजाअत हसन ने बताया कि मौके से एक युवक को पकड़ा. जबकि उसका साथी फरार हो गया. शराब के जखीरे के साथ हत्थे चढ़े युवक की पहचान सुमित पुत्र चरण सिंह निवासी बनखंडी, ऋषिकेश के रूप में हुई है।कार में पीछे डिग्गी में पेटियां भरी हुई थी ऐसे में इतनी बड़ी खेप पकड़ में आना बड़ी बात है.

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

प्रवर्तन निरीक्षक के मुताबिक आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान कबूला कि शराब की खेप चुनाव में खपाने के लिए ला रहे थे। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से शराब ला रहे युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

लेकिन बड़ा सवाल है ?  किसके कहने पर यह शराब लायी जा रही थी, किसके लिए…यह बड़ी बात है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English