UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

मामला उत्तराखंड के रामनगर का है. चार महीने पहले हुई थी शादी नेशनल लेवल खिलाड़ी की. पत्नी के साथ उत्तराखंड घूमने आये थे. आंखिरी सफ़र साबित हुआ. खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी. पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है. नेशनल लेवल बास्केटबाल खिलाड़ी गाजियाबाद के रहने वाले थे यतीश यादव. जो नेशनल बास्केटबाल खिलाड़ी थे.
काली स्कोर्पियो में जा रहे थे नैनीताल युवा दंपत्ति. पीरुमादरा के पास चौधरी ढाबे के पास डम्पर और स्क्रोपियो की आमने सामने टक्कर हो गयी. 22 टायरा डंपर HR38AC 4554 से जोरदार टक्कर से खिलाड़ी की मौके पर मौत हो गयी. रात लगभग १ से डेढ़ बजे के बीच की घटना है. पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया. हालांकि बाद में बेहतर उपचार के लिए शीतल को दिल्ली-एनसीआर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया. 24 वर्षीय यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव मूल रूप से गांव शाहपुर बमेठा थाना वेव सिटी गाजियाबाद के रहने वाला थे. पत्नी पेशे से डॉक्टर बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार रामनगर पहुंचा. हादसे के बाद परिवार दुखी है, ग़मगीन है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.



