UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

ADVERTISEMENTS
देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव, सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री तथा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों सहित प्रदेश एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। राम माधव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के व्यापक संगठनात्मक अनुभव एवं मार्गदर्शन से निश्चित रूप से प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।भाजपा की विचारधारा, संगठन की शक्ति और जनसेवा के संकल्प के साथ हम सभी निरंतर कार्य करते रहेंगे।



