ऋषिकेश : दोपहर में पर्स गिरा सड़क पर, SOG देहात ने कुछ घंटों में ही पर्स मालिक को 70,000 के साथ लौटाया…ऐसे खोया पर्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पर्स खोया सड़क पर और उसी दिन मिल भी गया. तो वह मालिक कैसा महसूस होगा ? आप अंदाजा लगा सकते हैं. ऐसा ही हुआ ऋषिकेश में. SOG देहात ने यह काम कर दिखाया. SOG देहात की टीम ने ढूंढ निकाला पर्स.

वहीँ इस तरह के तीव्र गति से काम करने पर आम लोगों का पुलिस पर यकीन बढ़ जाता है. दरअसल,  मनोज नौटियाल निवासी 14 बीघा ऋषिकेश द्वारा थाने पर सूचना दी गई की ” मैं आज दोपहर को अपनी दुकान से अपने घर जा रहा था, कि लक्ष्मणझूला रोड़ पर मेरा पर्स कहीं गिर गया है, जिसमें 70 हजार रूपये नगद व जरूरी आईडी व कागजात थे। सूचना पर एस0ओ0जी0 ग्रामीण #SOG_RURAL में नियुक्त कॉन्स्टेबल सोनी कुमार व महिला कॉन्स्टेबल जमुना द्वारा तत्परता दिखाते हुए उस मार्ग की सड़को पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को चैक किया. जिसपर उन्हें एक स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क पर गुमशुदा पर्स को उठाता हुआ दिखाई दिया।

ALSO READ:  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

ऐसे में एसओजी देहात के दोनों कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी का नम्बर निकालकर स्कूटी सवार के नाम पते की जानकारी हांसिल कर उस व्यक्ति को थाने बुलवाकर मनोज नौटियाल के पर्स को सकुशल वापस दिलवाया गया। पर्स में नगदी व समस्त कागजात पूरे मिले। वहीँ पर्स मिलने के बाद मनोज नौटियाल द्वारा स्थानीय पुलिस की तारीफ की गई और धन्यवाद दिया गया।

ALSO READ:  UK: दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश  में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English