ऋषिकेश:  आबकारी टीम ऋषिकेश का छापा,   मनसा देवी का जंगलों से एक गिरफ्तार 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश:  29 जून को रात्रि साढ़े 11 बजे मनसा देवी क्षेत्र में एक महिला के घर से 56 पाउच में प्रत्येक पाउच डेढ़ लीटर का भरा हुआ है.  लगभग 84 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई थी.   इसी क्रम में पुनः  दिनांक 30 जून को सुबह मंशा देवी जंगल में आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा सोनू पुत्र श्री गोपी निषाद,निवासी बड़ाफतवारा पोस्ट बिजोरिया थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, को अवैध कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया  अभियुक्त के कब्जे से 150 पाउच प्रत्येक पाउच .5 लीटर कुल 75 बल्क लीटर जब्त कर   धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। रात एवं सुबह की कारवाही में कुल 159 लीटर कच्ची शराब जो काशीपुर के तुमडिया डैम से तस्करी कर लाई जा रही थी,को जब्त किया गया है।टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, अंकित कुमार, दीपा आशीष चौहान उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English