ऋषिकेश :आबकारी का छापा ड्राई डे के दिन दो जगह, दो गिरफ्तार
नेशनल वाणी डेस्कApril 14, 2026
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : अवैध शराब बिक्री की धरपकड़ हेतु आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आज दिनांक 14.04.2026 को शासन द्वारा घोषित ड्राई डे के दिन दो अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक़, पहली कार्रवाई श्यामपुर स्थित ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में की गई रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 73 पव्वे 04 बोतल 05 अधधे अंग्रेजी शराब तथा 35 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई मौके पर अवैध शराब बिक्री करते अभियुक्त विधित पावा पुत्र रामगोपाल निवासी भट्टो वाला को गिरफ्तार किया गया कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए चंद्रेश्वर नगर में रजत कुमार पुत्र विनोद निवासी चंद्रेश्वर नगर के घर से 150 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई बरामद माल कुल 185 पाउच माल्टा देशी शराब तथा 04 बोतल 05 अध्धे 73 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई ।इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी इंस्पेक्टर श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के द्वारा किया गया, तथा आगे भी अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।