ऋषिकेश : हाथी सुबह-सुबह आम बाग़ और विस्थापित इलाके मॉर्निंग वाक् करते मिला, वन कर्मियों ने खदेड़ा जंगल की तरफ…विडियो देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बुधवार की सुबह ऋषिकेश हाथी के नाम रही. अधिकतर लोग जो आम बाग़, विस्थापित, बीस बीघा, मीरा नगर व् आस पास के लोग मोर्निंग वाक् के लिए निकले तो उनको सामने पहले से विशाल हाथी मॉर्निंग करते हुए मदमस्त चाल में चलते हुए  मिला. लोगों ने तुरंत यू टर्न मारी… कई मोबाइल से तस्वीरें कैद करते रहे.  बीस बीघा निवासी पूर्व सैनिक  विनोद  खंडूरी पत्नी अनिता खंडूरी के साथ  मॉर्निंग वाक् कर रहे थे वे हर दिन वाक् के लिए निकलते हैं….उन्होंने  देखा सामने हाथी भी जा रहा है….उन्हूने बताया,  तब किसी ने वन दरोगा को सूचना दी. फिर खदेड़ा हाथी को IDPL जंगल की तरफ. इस दौरान दोनों तरफ का ट्राफिक भी रोका गया. आपको बता दें, आजकल प्रतिदिन हाथी की आमद से लोग परेशान हैं खौफ में हैं… अमित ग्राम, गुमानीवाला, IDPL जंगल इलाके में रात को या सुबह हाथी घुस जाता है. कभी किसी का तार  बाड़ या दीवार तोड़ कर चल देता हैं.अब  कहें किसको? ? क्षेत्र हाथी का है…इंसान उसके इलाके में बस गया है बिल्डिंग बनाकर. ऐसे में हाथी का क्या दोष ?

ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English