ऋषिकेश : फिर आया हाथी…बेबी हाथी के संग मुख्य सड़क पर, वन कर्मियों ने खदेड़ा जंगल की तरफ, वीडियो में देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषियक्ष : सौ फुटी रोड आजकल हाथी के मूवमेंट की वजह से सुर्ख़ियों में है. सौ फूटी रोड नटराज चौक से जब देहरादून की तरफ जाते हैं वन विभाग के बैरियर से आगे का इलाके को कहते हैं सात मोड़ से पहले. मंगलवार देर शाम 7 बजे चार हाथी सड़क पर आ गए.

वीडियो में देखिये….हाथी को बेबी हाथी के साथ–

ऐसे में वन कर्मी चौकस थे उन्होंने शोर कर और हवा में फायर कर हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया. अहम बात है हाथी के साथ दो छोटे बेबी हाथी भी थे. ऐसे में हाथी कब लोगों पर हमला कर दे पता नहीं. आवाजाही के लिए 7 बजे का समय पीक टाइम होता है.देहरादून एयरपोर्ट ऋषिकेश आने जाने वालों के लिए यह रुट सबसे सुगम होता है. ऐसे में हाथी की आमद से वन कर्मियों की आफत तो आयी हुई है साथ में ख़तरा भी आम जन के लिए बना रहता है. कब हमला कर दे हाथी भरोसा नहीं. जब छोटा बेबी हाथी होता है तो हाथी के मूड का भरोसा नहीं कब हमला कर दे. ऐसे में वन कर्मियों के लिए चुनौती बनी रहती है साथ ही उन्हें चौका रहना पड़ता है.

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

ऐसे में वन कर्मी कई बार ट्रैफिक को रोक कर दोनों साइड से बीच में से हाथी को जाने देते हैं जंगल की तरफ. क्योँकि यह जंगलात का क्षेत्र है ऐसे में वन्य जीव को आप डिस्टर्ब नहीं कर सकते हैं. वन्य जीव संरक्षण देना और उनकी हिफाजत करना वन कर्मियों की ड्यूटी है. लेकिन कहीं न कहीं आम जन को भी इस क्षेत्र से जाते समय सतर्क रहना चाहिए. इससे पहले दो दिन पहल 8 हाथी दिखे थे.उससे पहले 13 हाथी दिखे थे. झुण्ड के झुण्ड आ जाते हैं सड़क की तरफ. इस सड़क पर ट्रैफिक काफी स्पीड से चलता है ऐसे में वन विभाग लगातार गश्त कर रहता है. ताकि किसी को नुक्सान न हो.

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

मंगलवार को बड़कोट रेंज में दिन में 11 बजे हाथी मुख्य सड़क पर आ गया था. वहीँ जो ऋषिकेश रेंज के जो वन कर्मी मौजूद रहे और जिनकी पैनी निगाह रहती है हाथी पर देर शाम ड्यूटी पर थे उनमें अनिल सिंह रावत, विनोद सेमवाल, जितेंद्र रावत और संजय रावत रहे मौजूद.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English