ऋषिकेश :ज्वैलर्स की दुकान से बाल श्रमिक को छुड़ाया, दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में आज कार्रवाई हुई मुख्य बाजार में, बचपन बचाओ के अभियान के अंतर्गत अभिनव ज्वेलर्स नाम की दुकान से छुड़ाया कार्यरत बाल श्रमिक. ऋषिकेश श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में टास्क फोर्स द्वारा बचपन बचाओ अभियान चलाया गया उसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी.

इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एक ज्वेलर्स की दुकान में कार्यरत बाल श्रमिक को बरामद कर दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया हैै. कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी देहरादून पिंकी टम्टा ने तहरीर देकर कहा है कि बचपन बचाओ अभियान के अंतर्गत उनकी ‌‌‌‌ टास्क फोर्स ने‌‌ ऋषिकेश मेन बाजार में अभिनव ज्वेलर्स के यहां बाल श्रम विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ‌कार्य कर रहे एक नाबालिक बच्चे को पकड़ा. जिसने अपना काल्पनिक नाम (बिट्टू) 13 वर्ष चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश निवासी बताया. जो कि अभिनव ज्वेलर्स मेन बाजार स्थित अंशुल के यहां बाल श्रमिक के रूप में ‌कार्य कर रहा था. ऐसा करना बाल श्रमिक की धारा अधिनियम 1986 3 / 14 के अंतर्गत है गैर कानूनी है. टास्क फोर्स की टीम ने कोतवाली में दी गई तहरीर ‌में दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है.

ALSO READ:  UK : दर्जी और ड्राइवर कर रहे थे 65 लाख 40 हजार कीमत की स्मैक तस्करी, गण्ठा और शफी गिरफ्त में

बच्चे को पकड़ने वाली टीम में सुरेश उनियाल राज्य समन्वयक बचपन बचाओ अभियान, जिला प्रोवेशन कार्यालय की तरफ से अनीता नौटियाल, अशोक कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन के जसवीर रावत आदि उपस्थित थे.

Related Articles

हिन्दी English