ऋषिकेश : आइडीपीएल में आवास खाली कराने का मामला, पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे तहसील में समर्थन देने, SDM को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को आईडीपीएल में सेवारत रहे कर्मचारियों को आवास खाली करने अथवा एक जुलाई से विद्युत सयोंजन (आपूर्ति) व जल सयोंजन (आपूर्ति) काटने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस जनों व आईडीपील निवासियों ने तहसील ऋषिकेश परिसर में धरना दिया. इस दौरान, उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल को विभिन्न मांगो के लेकर ज्ञापन भी प्रेसित किया जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम था.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मेरी जिलाधिकारी देहरादून से वार्ता हुईं जिसमें उन्होंने विद्युत सयोजन न काटने को कहा क्योंकि आमजन को मूलभूत जरूरतों से महरूम करना न्यायचित नहीं है. ये आईडीपीएल निवासियों की ये लड़ाई इंसानियत को जिंदा रखने की लड़ाई है. आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं. केंद्र ने आईडीपीएल को राज्य सरकार को सौप दिया है. राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती हैं अब बीच का रास्ता निकालकर समस्या का निवारण करें। हरीश रावत ने कहा की सरकारें भाजपा व कांग्रेस की हो सकती है परन्तु सरकार अमानवीय नहीं हो सकती है. हरीश रावत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शासन व प्रशासन द्वारा विद्युत सयोजन काटे गए तो हम सब कांग्रेस जन मिलकर इसका विरोध करेंगे व उपवास करेंगे 1 जुलाई को.

ALSO READ:  UK : CM सख्त बोले, शिकायत का तय समय सीमा के अंदर समाधान हो, संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री 2019 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता से वादा करते हैं. आजादी के 75वें साल के अमृत काल में वर्ष 2022 तक इस देश में एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसका अपना घर के नहीं होगा. वहीं दूसरी ओर आईडीपीएल के अन्दर वहा वर्षो से रहने वाले लोगों को तुगलकी फरमान जारी कर उनके घर छीनने का काम किया जा रहा है. यहां इस सरकार की कथनी और करनी में फर्क है. हम सभी कांग्रेस जन हर हाल में आईडीपीएल के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई में सम्मिलित हैं.

ALSO READ:  UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंन्त्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की

मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, राजपाल खरोला, दीप शर्मा, मोहित उनियाल, कृरपाल सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, नीलम तिवारी, अंशुल त्यागी, मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, ललित मोहन शर्मा, भगवान पंवार, जगत सिंह नेगी, गुरविंदर सिंह, राधा रमोला, रामेश्वरी चौहान, एचएन सिंह, सुनील कुटलेहडिया, महन्त विनय सारस्वत, सन्नी प्रजापति, जितेंद्र पाल पाठी, सिंह राज पोसवाल, एडवोकेट राजेश मोहन, खुशाल सिंह, कांता प्रसाद कंडवाल, अभिनव सिंह मलिक, रमा शंकर, अजय कुमार, विजय राणा, एमएच सावरी, जगत प्रसाद, कनहिया प्रसाद, आर एस यादव, सुकमारी सिंह, सारिका, नीलम चंदानी, उर्मिला गुप्ता, विमला रौथान, सरूती देवी, सुमित्रा बिष्ट, नंदनी भंडारी, कृष्णा, सरोजनी थपलियाल, जया डोभाल, आदि आईडीपीएल के सैकड़ों लोग उपस्थित रहें,

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English