UK :आफाक हुआ दोषमुक्त 5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद, अधिवक्ता शिवम कक्कड़ की पैरवी रही अहम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमे से शुरू हुई कानूनी लड़ाई का 9 अक्टूबर 2026 को हुआ अंत।माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, ऋषिकेश ने आफाक को सभी आरोपों से दोषमुक्त किया।मामले में छेड़छाड़, पीछा करने, अपहरण, मारपीट, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल थे। लगभग पांच वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया में अभियोजन एवं बचाव पक्ष के साक्ष्यों और दलीलों पर विचार किया गया।
अधिवक्ता शिवम कक्कड़ की प्रभावी पैरवी और मजबूत बचाव पक्ष की दलीलों के बाद मिला न्याय।यह मामला याद दिलाता है कि न्याय की राह लंबी हो सकती है, लेकिन निष्पक्ष सुनवाई, साक्ष्यों का परीक्षण और प्रभावी कानूनी पैरवी न्यायिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण आधार हैं। लगभग पांच वर्षों तक चली इस कानूनी लड़ाई के बाद अभियुक्त को दोषमुक्ति मिली।अधिवक्ता शिवम कक्कड़ द्वारा बताया गया कि “न्याय में समय लग सकता है, लेकिन हर मुकदमे में साक्ष्य, कानून और निष्पक्ष सुनवाई का महत्व सर्वोपरि है।”

Related Articles

हिन्दी English