ऋषिकेश  : श्री कृष्ण कुंज में धूमधाम से प्रारंभ हुआ गंगा पूजन के बाद  ब्रह्मोत्सव

ख़बर शेयर करें -
  • युवराज स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज ने कहा की यह उत्सव 20 अप्रैल तक यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत सम्मेलन, नंद महोत्सव, महाभिषेक एवं शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा
  • ब्रह्मोत्सव के दौरान देश विदेश से पहुँचते हैं कृष्ण भक्त, हजारों की संख्या में लेते हैं भक्त आशीर्वाद 
ऋषिकेश: माया कुंड स्थित श्री कृष्ण कुंज  में भगवान वेणुगोपाल जी का ब्रह्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से प्रारंभ हुआ। आश्रम के परमाध्यक्ष उत्तराखंड पीठाधीश्वर  जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के सानिध्य में बृहद गंगा पूजन के द्वारा ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर  स्वामी जी ने कहा की  28 वर्ष पूर्व भगवान वेणुगोपाल भक्तों के ऊपर कृपा करने के लिए प्रकट हुए. इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष यह आयोजन ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गंगा पूजन के उपरांत अरणि मंथन से यज्ञ नारायण का प्राकट्य हुआ. जिसके साथ लक्ष्मी नारायण यज्ञ प्रारंभ हुआ। युवराज स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज ने कहा की यह उत्सव 20 अप्रैल तक यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत सम्मेलन, नंद महोत्सव, महाभिषेक एवं शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा। जिसमें देश-विदेश से अनेक श्रद्धालु एवं संत महात्मा पधारेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महामंडलेश्वर चक्रपाणि दास, महामंडलेश्वर महावीर दास महंत, नारायण दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, स्वामी अखंडानंद, महामंडलेश्वर अपरोक्षानंद, स्वामी कृष्णानंद, छोटन दास, महंत अमर दास, महंत गवानंद, महंत सुदर्शनाचार्य,महंत रघुनाथ दास, महंत कन्हैया दास,महंत रामकृपाल दास आदि उपस्थिति हुए।
ALSO READ:  UK :टिहरी में राज्य आन्दोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की द्वितीय बैठक में 21 आवेदनों में से 07 को स्वीकृति

Related Articles

हिन्दी English