ऋषिकेश : पशुलोक बैराज में गंगा नदी से बिहार के युवक का शव बरामद, एसडीआएफ-पुलिस टीम ने किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पशुलोक बैराज में बिहार के युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का नाम राहुल था और बिहार के पटना का रहने वाला था. पूर्व से लापता चल रहे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की डीप डाइविंग टीम ने किया बरामद। गुरूवार को चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक शव दिखाई दे रहा है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।#एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर ओम प्रकाश को रोप के माध्यम से बैराज के नीचे उतरा गया व उक्त शव को चैनल गेट से बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपुर्द किया। मृतक राहुल पुत्र परमानंद उम्र 27 वर्ष निवासी मेंहदी गंज पटना बिहार है. जो कि 24 अप्रैल 2022 को अपने परिजनों के साथ सच्चा धाम तपोवन में नहाते समय डूब गया था। जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।#SDRF #RISHIKESH

ALSO READ:  UK : बालिका से दुष्कर्म करने वाले अब्दुल रहमान को पुलिस किया गिरफ्तार

एसडीआरएफ टीम में इंस्पेक्टर अनुराग कुमार और सब इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के कुशल नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर, ओमप्रकाश, किशोर कुमार, लक्ष्मण सिंह, पैरामिडिक्स अमित कुमार व सूरज कुमार शामिल रहे।

Related Articles

हिन्दी English