UK : बच्चों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, चेहरे पर दिखी खुशी, लायंस क्लब ऋषिकेश को कहा थैंक यू

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा गुरुवार को रामा पैलेस, ऋषिकेश में मनीराम मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-8 के बच्चों को ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में ललित मिश्रा ने कहा कि फिल्म के माध्यम से बच्चों को भगवान हनुमान से जुड़े ज्ञान और सिद्ध संतों की शिक्षाओं की जानकारी मिली। साथ ही बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद भी लिया। फिल्म देखने को लेकर बच्चे काफी उत्साहित और प्रफुल्लित नजर आए। 

क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान और अच्छे संस्कारों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।इस अवसर पर ललित मिश्रा, शिवम अग्रवाल, अक्षत चौहान, कमल नारंग, महेश किंगर, विकास ग्रोवर एवं विनीत चावला मौजूद रहे। सभी ने प्रभु हनुमान से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।



